फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत केबिल में उतरे करंट से वृद्ध झुलसा, ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टे-केबिल में उतरे करंट से वृद्ध झुलसा, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी एक वृद्ध स्टे-केबिल में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, घटना से ग्रामीणों में पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज गांव निवासी जगत नरायन (70) पुत्र मनीराम शुक्रवार भोर में खेत की तरफ जा रहा था। गांव के बाहर स्थित विद्युत खंभे के स्टे-केबिल से उसका हाथ छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि यह घटना कोई पहली बार नहीं है। इसके पहले भी कई बार स्टे-केबिल में करंट उतर चुका है। लगभग तीन माह पहले भी उतरे करंट की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। इसकी शिकायत कई बार पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियाें व कर्मचारियों से की गई लेकिन इसे लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसी का नतीजा है कि आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। उधर अधिशाषी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें