फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार घायल, एक ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में वृद्ध समेत चार घायल, एक ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन

घायल बाइक सवारों ने नहीं पहना था हेल्मेट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी राजितराम (68) पुत्र मंगरू शुक्रवार सुबह पहितीपुर मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ बाजार निवासिनी सपना (21) पुत्री बाबूराम गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, भीटी थाना अंतर्गत खानशाह निवासिनी पूजा (25) पत्नी अजय भी घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत बैरमपुर बरवां गांव निवासिनी सोना देवी (32) पत्नी रामसजीवन शुक्रवार भोर में गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें