फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। विषाक्त पदार्थ खाने से गंभीर आजमगढ़ निवासिनी महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी एक युवक की हालत विषाक्त पदार्थ खाने से गंभीर है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार देररात आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा निवासिनी गीता (45) पत्नी शैलेश जिला अस्पताल में भर्ती हुईं। विषाक्त पदार्थ खाने से उनकी तबियत खराब हो गई थी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं अलीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मोनू (20) पुत्र कप्तान गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। विषाक्त पदार्थ खाने से उसकी भी हालत गंभीर हो गई थी। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें