फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की भिड़ंत में किशोर की मौत
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
भीटी। थाना क्षेत्र अहिरौली के जरुखा निवासी एक किशोर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कटेहरी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जरुखा निवासी विशाल कुमार (16) पुत्र वंशराज व विनय कुमार (19) पुत्र जयप्रकाश दोनों एक बाइक से थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां बाजार आ रहे थे। बाजार के निकट सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कटेहरी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बाइक चला रहे विशाल को मृत घोषित कर दिया जबकि विनय का उपचार चल रहा है। उधर घटना में दूसरे बाइक चालक मौके से भाग गए। विशाल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र टांडा अंतर्गत पकड़ी भोजपुर गांव निवासिनी धरमा देवी (62) पत्नी राजदेव मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उन्हें सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत ससपना गांव निवासी अभिषेक (25) पुत्र लालबहादुर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय ससपना बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत परशुरामपुर निवासी बालकराम (12) पुत्र सुनील बुधवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें