फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में तीन घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
विज्ञापन

बाइक सवार घायलों ने नहीं पहना था हेल्मेट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर निवासी अमित गुप्त (32) पुत्र हरिओम गुरुवार दोपहर बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर के निकट बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर लोहरा निवासी जितेन्द्र (25) पुत्र रामकुबेर मंशापुर के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। यहां भी बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में यह घटना हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापुर निवासी अब्दुल (28) पुत्र सरफराज रामपुर कलां के निकट पिकअप से साइड लगने के चलते घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें