फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में घुस दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने 25 हजार लूटे
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार की घटना
जलालपुर। दिनदहाड़े दुकान में घुसकर सशस्त्र बदमाशों ने एक दुकानदार से 25 हजार रुपये लूट लिए। खाद व लोहे के सामानों के विक्रेता की गुहार पर जब तक इर्दगिर्द के दुकानदार मौके पर पहुंचे, तो बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए वहां से भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन तब तक बदमाश पुलिस पकड़ से काफी दूर जा चुके थे। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
मामला जलालपुर थाना अंतर्गत रफीगंज बाजार का है। जानकारी के अनुसार रफीगंज निवासी रामलाल पुत्र गयाप्रसाद की रफीगंज बाजार में खाद व लोहे के सामानों की दुकान है। बुधवार अपराह्न दुकान के सामने एक बाइक आकर रुकी। उस पर से दो बदमाश दुकान में घुसे। एक बदमाश ने दुकानदार से कहा कि लोहे का तार चाहिए। इस पर रामलाल तार लेने के लिए दुकान के भीतरी भाग में जाने लगे। इसी बीच बदमाश दुकान में घुस गया और असलहा तानने के साथ ही कैश बाक्स तक पहुंच गया। बदमाश ने दुकानदार को धमकाते हुए रुपये से भरा कैश बाक्स कब्जे में ले लिया। यह देख रामलाल सन्न रह गए। उन्होंने गुहार मचाया। इस पर दोनों बदमाश बाइक की तरफ भागे। गुहार पर इर्दगिर्द के दुकानदार घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ से घिरता देख बदमाशों ने असलहा निकाल लिया और लहराते हुए आगे बढ़े। इस पर लोगों ने अपने कदम पीछे कर लिए। नतीजा यह हुआ कि बदमाश वहां से भागने में सफल हो गए। सूचना पर रफीगंज चौकी व डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी शुरू की, लेकिन तब तक बदमाश पुलिस पकड़ से काफी दूर जा चुके थे। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बाजारवासियों ने मामले में केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें