फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, चालक व क्लीनर ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसा बेकाबू ट्रक, पांच लोग घायल
विज्ञापन

घर में सो रहे तीन लोगों पर गिरी दीवार, चालक व क्लीनर की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। टांडा थाना अंतर्गत रामपुर सूरापुर गांव में सोमवार देर रात एक गिट्टी लदा ट्रक बेकाबू होकर सड़क के किनारे स्थित घर में जा घुसा। इससे घर की दीवार और उससे लगा टीन शेड नीचे सो रहे लोगों पर जा गिरा। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में घर में सो रहे तीन लोगों समेत ट्रक का ड्राइवर व क्लीनर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से ट्रक चालक व क्लीनर की हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार देर रात टांडा से गिट्टी लादकर एक ट्रक अकबरपुर आ रहा था। ट्रक जब टांडा थाना अंतर्गत रामपुर सूरापुर गांव के निकट पहुंचा तो चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे स्थित एक घर में घुस गया। घर के बाहर लगे टीन शेड को क्षतिग्रस्त करते हुए कमरे की दीवार से जा टकराया। इससे दीवार सहित टीन शेड नीचे गिर गया। दीवार के पास में सो रहे लोग मलबे के नीचे दब गए। अचानक हुई घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे में मौजूद लोगों के साथ ट्रक चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में घर में सो रही रीता (25) पत्नी राकेश, दीपक (5) व उज्जवला (4) तथा ट्रक चालक शाकिर अली (45) पुत्र सरवर अली निवासी भवनपुर मेरठ व क्लीनर बलवीर सिंह (41) पुत्र बाबूसिंह निवासी मालमंडी पंजाब को गंभीर चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चालक व क्लीनर को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत ताराखुर्द गांव निवासी रामा सिंह (24) पुत्र रामचेत सोमवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में जीप की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी गंगा सिंह सोमवार देर शाम बाइक से अंबेडकरनगर के बसखारी आते समय ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अकबरपुर थाना अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी रामरूप (32) पुत्र जगराम मंगलवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय शिवबाबा के निकट दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें