फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे चार नए डायरिया पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया पीड़ित चार मरीज भर्ती
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बीते 24 घंटे में जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी जयराम (65) पुत्र आज्ञाराम सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। उल्टी व दस्त के बीच परिवारीजनों ने स्थानीयस्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार के बजाए और बिगड़ गई। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना अंतर्गत अरिया निवासिनी रेखा (35) पत्नी संजय को डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने मंगलवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी विष्णु कुमार (28) पुत्र रणविजय को सोमवार देर रात अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी नंदलाल (68) पुत्र गिरिजाशंकर को सोमवार देर रात डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें