फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव
विज्ञापन

दीवार निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष
10 से अधिक महिला व पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहगूपुर में शनिवार शाम भूमि पर कब्जेदारी को लेकर उग्र हुए एक पक्ष ने जमकर तांडव मचाया। निर्माणाधीन दीवार को ढहा दिया और वहां मौजूद लोगों की पिटाई भी की गई। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 सेवा के पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया। इससे उन्हें मौके से वापस जाना पड़ा। बाद में जलालपुर से भारी पुलिस बल ने पहुंचकर 10 से अधिक महिलाओं व पुरुषों को हिरासत में लेने के साथ ही मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कुसुमखोर गांव निवासी चन्द्रबली के मुताबिक उन्होंने सोहगूपुर गांव में एक भूखंड का बैनामा लिया है। शनिवार को वह उक्त भूमि पर कुछ मजदूरों के साथ निर्माण करा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण को अवैध बताते हुए आपत्ति जताई। इसी को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। कुछ देर में ही बड़ी संख्या में महिला व पुरुष वहां पहुंच गए, और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने निर्माणाधीन दीवार को भी ढहा दिया। दूसरी तरफ से भी जवाबी हमला हुआ। कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 सेवा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हंगामे में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने के चलते पुलिस को मौके से लौटना पड़ा। सूचना जलालपुर पुलिस को दी गई, तो एसओ जलालपुर बड़ी संख्या में दल-बल लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद उपद्रवियों को दौड़ाकर गिरफ्तार किया गया। टीम ने 10 से अधिक महिला व पुरुष उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। एसओ एसएन भगत ने बताया कि हंगामा कर रहे लेागों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि जलालपुर में पुलिसकर्मियों पर पथराव की जानकारी नहीं है। विवाद हुआ था, जिस पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें