फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथीपुर में अरुण तो संग्रामपुर में शेषनाथ निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंथीपुर में अरुण तो संग्रामपुर में शेषनाथ निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित
विज्ञापन

31 ग्राम पंचायत सदस्य भी चुने गए निर्विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही पंथीपुर व संग्रामपुर के ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। 31 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया। बीडीसी के एक व प्रधान पद के पांच पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होने के चलते अब इन ग्राम पंचायतों में आगामी 1 जुलाई को मतदान होगा।
गौरतलब है कि पंचायत उपचुनाव के लिए 20 जून को नामांकन प्रक्रिया निपटी थी। 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 24 जून शनिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संबंधित विकास खंड कार्यालयों में तीन बजे तक चली। इस दौरान अकबरपुर विकास खंड की सुबारपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशियों दिलीप कुमार, विवेक, अखिलेश, रंजना व इंद्रसेन ने नामांकन किया था। इसमें दिलीप कुमार ने नाम वापस ले लिया। जलालपुर विकास खण्ड के बड़ेपुर ग्राम प्रधान में ग्राम प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशियों कृष्णावती, सावित्री, पूनम, मंगला, कंचन, सावित्री व बबिता ने नामांकन किया था। इसी विकास खण्ड की लखनिया ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशी अमृता, ममता, सै. अली, श्यामलाल, कुसुमलता व कृष्णकुमार ने नामांकन किया था, इसमें अमृता ने शनिवार को नाम वापस ले लिया। इसी विकास खण्ड के लाभापारा में प्रधान पद के लिए चारों प्रत्याशी जयशीला देवी, अमित, जयप्रकाश व रामचंदर तथा भियांव विकास खण्ड के अंबरपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए नीता व जगन्नाथ अभी भी मैदान में हैं। बीडीसी सदस्य पद के लिए अकबरपुर विकास खण्ड के करतोरा गांव में दो सदस्य चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अकबरपुर विकास खण्ड की संग्रामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए शेषनाथ सिंह व जलालपुर विकास खण्ड के पंथीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए अरुण कुमार ने ही नामांकन किया था। इस पर नाम वापसी प्रक्रिया शनिवार को निपटने के साथ ही प्रधान के इन दो पद पर शेषनाथ व अरुण को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। ग्राम पंचायत सदस्य के 31 पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस बीच नाम वापसी के बाद बीडीसी सदस्य पद के एक व ग्राम पंचायत सदस्य के पांच पद के लिए मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिंह का आवंटन किया गया। अब संबंधित ग्राम पंचायतों में 1 जुलाई को मतदान होगा। उधर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में दो से अधिक प्रत्याशी हैं, उन्हें चुनाव चिंह आवंटित कर दिया गया है। अब 1 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें