फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर। थाना अंतर्गत सेठाकला गांव में गुरुवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो लोगों को चोटें आईं। उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में मामले की सेठाकला गांव निवासी बैजनाथ व जितेंद्र के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। गुरुवार शाम एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इर्दगिर्द मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में बैजनाथ (48) पुत्र रामसमुझ व जितेंद्र (35) पुत्र छंगू को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी नगपुर भिजवाया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए बैजनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें