फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोग हुए सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले में चौबीस घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत ब्राहिमपुर गांव निवासिनी शोभावती (50) पत्नी रामकृपाल सोमवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत रतुआपार गांव निवासी विनय यादव (20) पुत्र रामजनम बुधवार भोर में खेत की सिंचाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। परिवारीजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासिनी श्रेया (16) पुत्री रामसूरत बुधवार भोर में घर की सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत सुड़ारी गांव निवासी रमेश (33) पुत्र मेवालाल को बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें