फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण की जांच में पकड़ी गई धांधली

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतीकरण की जांच में मिली भारी धांधली
विज्ञापन

एसडीएम टांडा के नेतृत्व में कई गांवों में हुई गहन छानबीन
टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
टांडा। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की जांच एसडीएम टांडा ने शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों आंधी-तूफान के बाद इस योजना से संबंधित खंभे व विद्युत तार टूटकर गिर पड़े थे। इसी मामले में विद्युतीकरण कराने वाली हरियाणा की एक कंपनी के विरुद्ध अहिरौली थाने में केस भी दर्ज कराया गया था। तय हुआ था कि विद्युतीकरण कार्यों की जांच सभी तहसीलों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस क्रम में तहसीलों में जांच अभियान शुरू हो गया है। टांडा में एसडीएम नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी उमेश कुमार व अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र रुद्रमणि त्रिपाठी की टीम ने फुलवरिया, सुंथर व रामपुर कला आदि गांव पहुंचकर गहन छानबीन की। जांच के दौरान टीम को विद्युतीकरण में कार्य में भारी गड़बड़ी मिली। धांधली को ढकने के लिए सिर्फ भूमि के ऊपर सीमेंट का चबूतरा बना पाया गया। कई खंभों के नीचे पक्की जोड़ाई के बजाय सिर्फ मिट्टी पाई गई। मौके पर मिले ग्रामीणों ने साफ-साफ बताया कि मनमाने ढंग से विद्युतीकरण का कार्य कराया गया था। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें