फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विवाद में महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ काटने के विवाद में महिला की पिटाई
विज्ञापन

जहांगीरगंज। थाना अंतर्गत गोवर्धनपुर गांव में शनिवार देर शाम बबूल पेड़ की डाल काटने के विवाद में एक महिला की पिटाई कर दी गई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने दो के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में गांव निवासिनी सुरसती पत्नी रामबचन ने कहा कि गत दिवस आई तेज आंधी में गांव निवासी देवीअचल पुत्र हंसराज के घर के बाहर लगा बबूल का पेड़ टूटकर उसकी छप्पर पर लटक गया। शनिवार देर शाम वह अपने पौत्र से बबूल की उस डाल को कटवा रही थी, जिससे छप्पर को नुकसान हो रहा था। यह बात देवीअचल को नागवार गुजरी। वह अपने पुत्र नीरज के साथ वहां पहुंचा और उसके पौत्र को डांटकर वहां से भगा दिया। इस पर जब वह वहां पहुंची, तो दोनों ने मिलकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवीअचल व उसके पुत्र नीरज के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें