फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी डंडों से पुजारी पर हमला, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लाठी-डंडों से पुजारी पर हमला, दो पर केस
विज्ञापन

भीटी। थाना अंतर्गत मिश्रौली गांव स्थित हनुमंत कुटी के पुजारी की शनिवार रात्रि कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हनुमंत कुटी के पुजारी श्रीपतदास कुटी के बाहर सो रहे थे। इसी बीच बगल स्थित तालाब में गांव के ही देवमणि निषाद व मिठाईलाल मछली मारने पहुंचे। श्रीपत ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि दोनों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए थे। श्रीपत ने बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा गया कि तालाब कुटी का है। प्रशासन ने मछली पालन के लिए देवमणि व अन्य को तालाब का पट्टा दे दिया था। गत दिवस ही उन्होंने न्यायालय से स्टे ले लिया था। इसके बाद भी देवमणि व अन्य तालाब में मछली मारने पहुंच गए। एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें