फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन से गांव में आपूर्ति बाधित होने से भड़का ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन से 7 हजार आबादी बिजली से वंचित
विज्ञापन

आपूर्ति ठप होने से भड़के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भीटी। लगभग 20 दिन से काही गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि 21 जून तक गांव में आंधी से क्षतिग्रस्त पोल व तार को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल न की गई तो समूचे गांववासी 22 जून को विद्युत उपकेंद्र भीटी का घेराव करने को विवश होंगे। पावर कॉर्पोरेशन की इस उदासीनता से गांव की करीब 7 हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉर्पोरेशन और तहसील प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बदतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से खिन्न काही गांव के दर्जनों लोगों ने शनिवार को बार एसोसियेशन भीटी के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 25 मई से विद्युत आपूर्ति बाधित है। 25 मई को रात में आई आंधी से गांव में बिजली के कई पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों से कर रहे हैं लेकिन 20 दिन से अधिक का समय बीत गया, अब तक टूटे पड़े पोल व तार को बदला नहीं जा सका। इससे गांव की लगभग 7 हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। ग्रामीणों ने एसडीएम को चेतावनी दी कि यदि 21 जून तक गांव में विद्युत गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल न की गई तो वे 22 जून को विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने को विवश होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी पावर कॉर्पोरेशन व तहसील प्रशासन की होगी। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। ज्ञापन में ओमप्रकाश राय, रामजियावन, राजकुमार गिरि, मुलायम, प्रदीप कुमार व मस्तराम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें