फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से टीनशेड लगा रहे दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से दुकानदार की मौत, निजी लाइनमैन झुलसा
विज्ञापन

टीनशेड लगाने के दौरान सम्मनपुर व गड़बड़ी दूर करने के दौरान अखंडनगर थाना क्षेत्र में हादसा
दोनों के परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। करंट से दो अलग-अलग हादसों में एक दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक निजी लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। दुकानदार की मौत पलई रामनगर बाजार में विद्युत तार ठीक करते समय हुई जबकि लाइनमैन सुल्तानपुर के बेहराभारी में गड़बड़ी दूर करते समय शटडाउन के बावजूद सप्लाई शुरू हो जाने से झुलस गया। दोनों के परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के पलई रामनगर निवासी राजेश प्रजापति के घर शनिवार को धूप व बारिश से बचने के लिए टिनशेड लगाया जा रहा था। इसके लिए एक वेल्डिंग मेकेनिक गांव निवासी संतलाल (32) पुत्र बाबूराम को भी बुलाया गया था। परिवारीजन ने सुबह ही संतलाल के साथ मिलकर टिनशेड लगाने का कार्य शुुुरू किया। काफी देर तक काम होने के बाद जब टिनशेड लगाने की बारी आई तो संतलाल दीवार के सहारे ऊपर चढ़ गया और टिनशेड लगाने लगा। बताया जाता है कि इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। चीख-पुकार के बीच लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लाठी व डंडे के सहारे जब तक उसे तार से अलग किया जाता, वह गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एक अन्य घटना सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराभारी गांव में हुई। बताया जाता है कि गांव निवासी निजी लाइनमैन फूलचंद्र (30) शनिवार को गांव में ही बिजली की गड़बड़ी ठीक कर रहा था। परिवारीजनों के अनुसार इसके लिए उसने विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन भी लिया था। गड़बड़ी दूर किए जाने के दौरान ही अचानक पावर सप्लाई शुरू हो गई और इससे फूलचंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे तत्काल लेकर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचे और भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें