फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोग हुए डायरिया के शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया की चपेट में आए चार लोग
विज्ञापन

सभी जिला अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते चौबीस घंटे के दौरान चार लोग इसकी चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी पिंकी (30) पत्नी प्रमोद गुरुवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गई। उल्टी व दस्त के बीच परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत इटरौरा गांव निवासी रामू मौर्य (25) पुत्र झिन्नू को गुरुवार देर रात उल्टी-दस्त होने लगा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बेलांगर गांव निवासी अनिल (35) पुत्र राजेंद्र को गुरुवार देर रात अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा अहिरौली थाना अंतर्गत दरबन झील गांव निवासी अशोक की डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी को शुक्रवार भोर में उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें