फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं के बीच चौबीस घंटों के दौरान चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत चितवई गांव निवासिनी ज्योति (22) पत्नी विवेक को गुरुवार देर शाम खेत जाने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत टांडा निवासिनी कुसुमा (14) पुत्री गंगाराम को गुरुवार देर शाम उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर के बाहर खेल रही थी। उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत राजेपुरधावां गांव निवासी दीपचंद्र (24) पुत्र रामसुधार को शुक्रवार सुबह खेत में सिंचाई के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत नवीन मंडी निवासी रजिया खातून (17) पुत्री शाहआलम को शुक्रवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें