छात्रवृत्ति फीडिंग का अब सत्यापन करेंगे कक्षाध्यापक
सीडीओ ने दिया बैठक में निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। छात्र-छात्राओं को वजीफे का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए छात्रों द्वारा कराई गई फीडिंग का सत्यापन अब कक्षाध्यापक करेंगे। इससे डाटा मिस मैच की समस्या दूर होगी और स्टूडेंट्स को समुचित ढंग से छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा। इसे लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ ओपी आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रधानाचार्यों को आवश्यक जानकारी दी गई।
सीडीओ ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि छात्रवृत्ति के लिए कराई गई फीडिंग में डाटा मिस मैच हो जाता है। इससे संबंधित छात्र-छात्राएं वजीफे से वंचित रह जाते हैं। सभी स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए अब प्रधानाचार्यों को भी अपनी जिम्मेददारी का निर्वहन करना होगा। सीडीओ ने कहा कि सभी प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी है कि वे कक्षाध्यापकों को निर्देशित करें कि छात्र-छात्राएं जो फीडिंग करें, उसका सत्यापन कक्षाध्यापक करें। यदि सबकुछ सही तरीके से फीड किया गया हो तभी आवेदन पत्र जमा करें। कहा कि आवेदन करने से पहले स्टूडेंट्स को समूचे कागजात की जानकारी भी दें जिससे छात्रों द्वारा ठीक ढंग आवेदन किया जा सके। इस दौरान डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए जेएन सिंह समेत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व कर्मचारी मौजूद रहे।ेेेेे