फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन वितरण के साथ ही कोटेदारों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज वितरण में पारदर्शिता लाने की मुहिम शुरू
विज्ञापन

पीओएस मशीन वितरण के साथ ही कोटेदारों को मिला प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। सस्ते दर पर अनाज वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब कोटे की दुकान पर पॉइंट आफ सेल मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में 91 कोटेदारों को विशेष प्रशिक्षण दिए जाने के बाद उन्हें पीओएस मशीन का वितरण भी किया गया। कोटेदारों से निर्देशित किया गया कि वे पात्र परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर अवश्य लिंक कराएं। इसके बिना अनाज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि अनाज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने में पॉइंट आफ सेल मशीन का प्रयोग मील का पत्थर साबित होगा। सभी को अब इस मशीन के जरिये ही अनाज का वितरण करना होगा। संबंधित अधिकारी कभी भी और किसी समय भी मशीन की जांच कर सकता है। जिलापूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने मशीन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिस पात्र का आधार लिंक होगा, उसी को अनाज मिल सकेगा। इसके लिए पात्र परिवार के सभी सदस्यों का आधार लिंक कराना होगा। जिस पात्र को अनाज देना हो, उसका अंगूठा मशीन पर बने स्थान पर रखवाना होगा। ऐसा करते ही एक पर्ची निकलेगी जिस पर मूल्य व मात्रा का उल्लेख होगा। इसी के अनुसार ही राशनकार्ड धारक को भुगतान करना होगा। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि इस मशीन द्वारा यह जानकारी हासिल की जा सकेगी कि किस राशनकार्ड धारक को किस समय और कितना अनाज दिया गया है। बताया कि पहले दिन अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका परिषद व किछौछा तथा इल्तिफातगंज नगर पंचायत के कुल 91 कोटेदारों को विशेष प्रशिक्षण देने के साथ ही उनमें मशीन का वितरण किया गया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार, शैलेंद्र शुक्ला, आशुतोष सिंह, कुसुम यादव, मोहम्मद मोईन खान व शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें