फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए डायरिया पीड़ित भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया के चार और मरीज भर्ती, एक गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। चौबीस घंटों के दौरान एक वृद्धा समेत चार लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी लालजी (40) पुत्र रामउजागिर बुधवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत मीठेपुर गांव निवासी राहुल (26) पुत्र बृजेश की गुरुवार भोर में तबियत खराब हो गई। उल्टी व दस्त के बीच उसे सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासिनी रेखा (27) पत्नी गिरधारी को बुधवार रात डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा टांडा थाना अंतर्गत सूरापुर गांव निवासिनी लल्ली देवी (60) पत्नी बाबूराम की बुधवार देर शाम तबियत खराब हो गई। उल्टी व दस्त के बीच परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें