डायरिया की चपेट में पांच और लोग आए, एक गंभीर
सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। आसमान से बरसती आग के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चौबीस घंटों के दौरान पांच लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत बेलवारी गांव निवासिनी शिखा तिवारी (15) पुत्री अमित मंगलवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गई। उल्टी-दस्त के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासी जमाल अहमद का नौ वर्षीय पुत्र मोहम्मद रोज बुधवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत शुकुलपट्टी गांव निवासिनी रेखा (26) पत्नी अमित कुमार को मंगलवार देर शाम उल्टी-दस्त शुरू हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, टांडा थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासिनी लालमती (65) पत्नी रामउजागिर को मंगलवार देर रात उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी रोहित (15) पुत्र राधेश्याम को बुधवार भोर में डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।