फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1400 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। गुरुवार को टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान 32 केंद्रों के 35 बूथों पर चले टीकाकरण अभियान में लगभग 1400 नागरिकों को टीका लगाया गया। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं, साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते कुछ दिनों से लगातार तेजी से कमी हो रही है। कोरोना को जड़ से समाप्त करने व संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले में कोरोना टीकाकरण कार्य तेज कर दिया गया है। गुरुवार को भी जिले के विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि गुरुवार को लगभग 32 केंद्रों के 35 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान लगभग 1400 नागरिकों को टीका लगाया गया। उधर, सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें