फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। अमर उजाला फाउंडेशन, सक्षम संस्था व गाजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 14 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस बीच युवाओं से अपील की गई कि ऐसे शिविरों में सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सीएमएस डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। कहा कि रक्तदान सबसे बड़े पुण्य का काम है। किसी की जान यदि आपके द्वारा किए गए रक्तदान से बचती है तो इससे बड़ा पुण्य का अन्य कोई काम नहीं हो सकता है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। युवाओं को इसे लेकर अधिक गंभीर होना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन, सक्षम संस्था व गाजी फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अन्य को भी प्रेरणा मिलती है।
सक्षम संस्था अध्यक्ष मानस वर्मा ने कहा कि उनकी संस्था समय-समय पर इस प्रकार के शिविर का आयोजन करती रहती है। गाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मुराद अली ने कहा कि उनकी संस्था न सिर्फ शिविर के माध्यम से रक्तदान करती है बल्कि यदि किसी को आकस्मिक जरूरत पड़ती है तो संस्था से जुड़े लोग रक्तदान करते हैं।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के कर्मचारी दीपक नाग ने बताया कि शिविर में कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें आलोक, आकाश सिंह, वरुण देव, सद्दाम हुसैन, दानिश, कौसेन आलम, मुश्ताक अहमद, धीरज यादव, मुस्तफा रजा, विजय कुमार यादव, महफूज अहमद अमित तिवारी, राजेश वर्मा व शिवानी ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें