फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर 14 हजार रुपये व सामान चोरी

Tue, 04 Feb 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊंचेपुर गांव में रविवार रात चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाया और नकदी समेत घरेलू सामान पार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊंचेपुर निवासी सौरभ प्रजापति लखनऊ में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उनका परिवार भी लखनऊ में ही रहता है। कभी-कभी उनका गांव आना होता है। दो फरवरी को उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। उन्होंने घर आकर देखा तो पता चला कि चोर नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। सौरभ के परिवारीजन के मुताबिक घर से 14 हजार रुपये, गैस चूल्हा, चांदी के सिक्के आदि चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।
टॉवर से 17 बैट्री चोरी
जलालपुर। थाना क्षेत्र मालीपुर के इस्माइलपुर गंज में टेलीकॉम कंपनी के टॉवर से 17 बैट्री चोरी हो गई। वारदात की जानकारी 31 जनवरी को हुई। टेक्नीशियन अशोक कुमार वर्मा की तहरीर पर सोमवार को केस दर्ज किया गया। मालीपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें