फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जर्जर 14 सड़कों की 4.37 करोड़ से हाेगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 4.37 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मंजूर की है। विशेष मरम्मत योजना के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की 14 सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। शासन ने पहली किस्त के रूप में करीब 1.53 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड को मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने जिले की खराब सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद जलालपुर की पांच, आलापुर की छह, कटेहरी की दो और अकबरपुर की एक सड़क को योजना में शामिल किया गया है। इन मार्गों की मरम्मत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से 13.435 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 3.57 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। पहली किस्त के रूप में 1.25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, प्रांतीय खंड तीन किलोमीटर लंबाई की तीन सड़कों को दुरुस्त कराएगा। इसके लिए 79.81 लाख रुपये मंजूर हुए हैं, जबकि पहली किस्त में 27.93 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

योजना में आलापुर की रुस्तमपुर कौड़ाही, आमा दरवेशपुर, सिंहपुर, भरतपुर-सिंघलपट्टी और तिहायतपुर समेत छह सड़कें शामिल हैं। जलालपुर में भिस्वा चिताउना, मरहरा, खालिसपुर, कन्नूपुर और विशंभरपुर संपर्क मार्गों की मरम्मत होगी। कटेहरी में छितूनी खास और हासिमगढ़-छितुनी से टेढ़वां बनगांव होते हुए अकबरपुर गौहनिया तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेलवा बरियार संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
अकबरपुर के गांधीनगर निवासी अंजू मिश्रा ने कहा कि सड़कों की मरम्मत से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने की जरूरत बताई। कटेहरी के तिवारीपुर निवासी अमन के अनुसार, सड़कें ठीक होने से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि 14 सड़कों को मंजूरी मिलने से क्षेत्र में सड़क सुधार का रास्ता साफ हुआ है। प्रयास है कि सड़कों की स्थिति बेहतर हो और लोगों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें