कोतवाली क्षेत्र के परसावां कला गांव निवासी संजय कुमार मिश्र पुत्र रामकृष्ण मिश्र ने अपनी पत्नी के नाम से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा टांडा से एक मकान नीलामी में लिया था। जिसका कब्जा न मिलने के कारण संजय मिश्र बैंक गेट के सामने अनशन पर बैठे और आज लकड़िया मंगाकर आत्महत्या करने जा रहे थे।
मौके पर कोतवाली के उपनिरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, बैंककर्मी व मौजूद लोग समझाने की कोशिश किया। न मानने पर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। जिसे उपजिलाधिकारी न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जहां से उपजिला मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।