फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 13,623 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 29 Oct 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा ​स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा में प्रवेश के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 17 केंद्रों पर बुधवार को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की सेमेस्टर परीक्षा आयोजित हुई। इसमें तीन विषयों की परीक्षा में 13,623 परीक्षार्थी शामिल हुए। 2,444 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए जरूरी इंतजाम भी किए थे। समय से परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी जिन्हें चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया। इसका आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तहत किया जा रहा है। पहली पाली में छात्रों ने सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी, दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू 11:30 से 12:30 बजे तक और तीसरी पाली में दोपहर दो से चार बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा दी। हिंदी में पंजीकृत 5220 छात्रों में 4549 ने परीक्षा दी, 671 ने परीक्षा छोड़ दी। संस्कृत व उर्दू में पंजीकृत 5206 छात्रों में से 4520 उपस्थित रहे, 686 ने परीक्षा छोड़ी।
वहीं कंप्यूटर में पंजीकृत 5641 छात्रों में 4554 उपस्थित, 1087 ने परीक्षा छोड़ी।
डायट प्राचार्य गिरीश सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से परीक्षा संपन्न हुईं।
परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि परीक्षाएं एक नवंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं को नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें