फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 130 ने कराया पंजीकरण, 95 को मिली नौकरी

Wed, 22 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले की आयोजन किया गया। विभिन्न कंपनियों की ओर से आए प्रतिनिधियों ने 95 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस मौके पर एक कॅरिअर काउंसिलिंग भी की गई, जिसमें सेवायोजन के पोर्टल पर आवेदन व रोजगार पाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

राेजगार मेले में पीपल ट्री ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड, एसके इलेक्ट्रॉनिक्स, पार्थ थ्रेड अंबेडकरनगर, क्वैश कॉर्प लिमिटेड कंपनियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। अभ्यर्थियों के पंजीकरण के लिए कंपनियों ने अलग-अलग काउंटर बनाए। यहां रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। इच्छुक अभ्यर्थियों को कार्यक्षेत्र के अलावा कंपनी की शर्ताें के बारे में बताया गया। इस दौरान कुल 130 का पंजीकरण किया गया। इनमें 95 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन युवाओं को 10 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति पांडेय, आईटीआई प्राचार्य भूपेंद्र पाल, कुंअर सिंह राणा, सुखसागर, पंकज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें