फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1127 हो गई है। उधर, रविवार को न सिर्फ 36 लोगों का नमूना लिया गया बल्कि उन्हें कोरोना को फैलने से राकने के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कोरोना वॉयरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शासन द्वारा उठाए जा रहे तमाम प्रकार के कदम के बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने न आते हों। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1127 हो गई है। इनमें से 867 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 237 का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में आने वाले लोगों का न सिर्फ नमूना लिया जाता है बल्कि उन्हें कोरोना को फैलने से रोकने के बारे में भी विस्तार से जानकारी भी दी जाती है। रविवार को भी यह क्रम जारी रहा। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि रविवार को जांच के लिए कुल 36 लोग आए। डॉ. योगेश वर्मा व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके साथ ही उन्हें कोरोना वॉयरस के बारे में जानकारी भी दी गई।
कहा गया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। न सिर्फ खुद शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। कोशिश यही करें कि घर से बाहर अत्यंत जरूरी काम पड़ने पर ही निकलें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से निकलने के दौरान मास्क का प्रयोग जरूर करें। समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। ऐसी खाद्य सामग्रियों का प्रयोग करें जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो। जागरूकता से ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें