फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों पर जांची गईं 13 हजार 333 काॅपियां

Tue, 09 May 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मूल्यांकन केन्द्र पर यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियां जांचते परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन में मंगलवार को सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज में हाईस्कूल कापियों के मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो गया। मंगलवार को जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 13 हजार 333 कापियों का मूल्यांकन हुआ। 
विज्ञापन


जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर व सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 27 अप्रैल से शुरू हुआ था। पौने सात लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 2 हजार परीक्षकों को लगाया गया था।

मंगलवार को एक मूल्यांकन केंद्र सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में 500 कापियों के मूल्यांकन के साथ ही हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो गया। यहां हाईस्कूल की कुल 1 लाख 33 हजार 384 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। हालांकि इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य जारी है।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा ने बताया कि मंगलवार को इंटरमीडिएट की कुल 2 हजार 454 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समाप्त हो गया।  डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज की पर्यवेक्षक सुमित्रा देवी ने बताया कि इंटरमीडिएट की कुल 4 हजार 163 कापियां जांची गईं।

बीएन इंटर कॉलेज की पर्यवेक्षक तारा वर्मा ने बताया कि कुल 6 हजार 125 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उधर डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि कॉपियों के मुल्यांकन का दौर अंतिम चरणों में है। एक दो दिन में मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें