अंबेडकरनगर में परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वह कहासुनी के बाद घर से निकली थी। इसके बाद उसकी मौत की खबर आई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के अंबेडकरनगर में बुधवार की सुबह परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर-जाफरगंज टिकरी के पास की है। यहां सुबह इंटर की छात्रा मनीषा (17) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया गया कि खजूरी गांव निवासी राजकुमार की पुत्री मनीषा राम अवतार इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को उसका बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। सुबह करीब 9 बजे वह रेलवे ट्रैक पहुंची। यहां ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मनीषा नाराज होकर घर से निकल गई थी। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। तीन बहनों में एक भाई है। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।