फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1260 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। सोमवार को जिले के 28 केंद्रों के 30 बूथों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला। कुल 3500 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1260 लोगों को टीका लगाया गया। इस बीच नागरिकों ने सुचारु रूप से टीका न लगाए जाने का आरोप स्वास्थ्य विभाग पर लगाया है। उनका कहना है कि दूसरी डोज के लिए उन्हें बार-बार दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सोमवार को जिले के 28 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि कुल 3500 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 1260 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
इस बीच नागरिकों ने टीकाकरण सुचारु रूप से न होने का आरोप लगाया है। सोमवार को जिला अस्पताल में मिले अकबरपुर के राजकुमार व संतोष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहली डोज बीते दिनों लगवाई थी। नियमानुसार दूसरी डोज लगवाने के लिए वे पिछले तीन दिन से अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यह कहकर उन्हें लौटा दिया जा रहा है कि दूसरी डोज 84 दिन बाद लगेगी। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें