फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समाधान दिवस में आईं 126 फरियादें, 12 निस्तारित

Sat, 28 Oct 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 18 थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 126 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई। डीएम अविनाश सिंह व एसपी अजीत सिन्हा ने सम्मनपुर थाने पहुंचकर पीड़ितों की शिकायत सुनीं। महज 12 का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

डीएम व एसपी की मौजूदगी में सम्मनपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में 13 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई। मौके पर किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। बाद में अधिकारियों ने थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को तत्परता से काम करने का निर्देश दिया।
उधर, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व एएसपी संजय कुमार राय ने जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर थाने में पीड़ितों की शिकायत सुनी। जहांगीरगंज में 9 में से एक तथा राजेसुल्तानपुर में 4 में से एक शिकायत का निस्तारण किया। इसके अलावा अकबरपुर, बसखारी व जलालपुर में 12-12, बेवाना में 3, टांडा में 2, अलीगंज में 1, इब्राहिमपुर में 8, हंसवर, मालीपुर में 5-5, जैतपुर व भीटी में 10-10, कटका में 9, आलापुर में 3, अहिरौली व महरुआ में 4-4 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें