विद्युतनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए क्षेत्र के अधिवक्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है। टांडा तहसील से इस चुनाव में 121 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चार चरणों में होने वाले मतदान के लिए जिला न्यायालय को मतदान स्थल बनाया गया है। चुनाव मैदान में 333 प्रत्याशी हैं।
चुनाव को लेकर नए मतदाताओं की राय सामने आ रही है। उनका कहना है कि इस बार वोट किसी नाम या पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि मुद्दों को देखकर दिया जाएगा। अधिवक्ता शमशाद आलम ने कहा कि वे उसी प्रत्याशी को समर्थन देंगे, जो अधिवक्ताओं के हितों की स्पष्ट बात करेगा।
मोहम्मद सलमान एडवोकेट का कहना है कि अधिवक्ता सुरक्षा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जैसे मुद्दे उनके लिए अहम हैं। मोहम्मद असद एडवोकेट ने भी अधिवक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिक मुद्दा बताया। युवा अधिवक्ता सौरभ कुमार मौर्य ने कहा कि जो प्रत्याशी युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं और भविष्य को लेकर गंभीर रहेगा, वही उनका समर्थन पाएगा।