फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के चार और बीडीसी के लिए 12 नामांकन

Sun, 14 Feb 2016 10:51 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कड़ी सुरक्षा के बीच हुए नामांकन में प्रधान पद के लिए चार, बीडीसी सदस्य के लिए 12 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 3 हजार 89 प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


अब आगामी 21 फरवरी को इन पदों के लिए मतदान होगा। उधर नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा के प्रबंध कर रखे थे। नामांकनस्थल के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनात की गई थी।

गौरतलब है कि बीते दिनों हुए ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में कई पद रिक्त रह गए थे। भीटी विकास खंड के मल्लेपुर व जलालपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत कुसुमखोर में निर्वाचित ग्राम प्रधान के निधन के बाद पद रिक्त हो गया था।
विज्ञापन


इसी प्रकार बसखारी विकास खंड में जल्लापुर साबुकपुर व बीबीपुर तथा जहांगीरगंज के शिवराज पट्टी व नवागांव के अलावा रामनगर के भगवानपट्टी मंझरिया प्रथम से बीडीसी सदस्य का पद रिक्त चल रहा था। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 3 हजार 66 पद रिक्त थे। इन सभी पदों के लिए रविवार को नामांकन प्रक्रिया निपटी।

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम प्रधान के एक पद के लिए दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 254 पद के लिए 260 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम प्रधान के एक पद के लिए दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 310 पद के लिए 336 प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र जमा किए।

बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद के लिए 5 व ग्राम पंचायत सदस्य के 224 पद के लिए 228 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद के लिए 6 व ग्राम पंचायत सदस्य के 496 पद के लिए 477 उम्मीदवारों ने अपने अपने पर्चे भरे।

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए एक ही प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 220 पद के लिए 224 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की। भियांव विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सदस्य के 240 पद के लिए 234 ने अपना अपना पर्चा भरा।

अकबरपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सदस्य के 498 पद के लिए 521 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के 522 पद के लिए 489 व कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के 302 पद के लिए 320 प्रत्याशियाें ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस प्रकार ग्राम प्रधान के दो पद के लिए चार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच पद के लिए 12 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3 हजार 66 पद के लिए कुल 3 हजार 89 प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें