फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रॉली जलने से 15 घंटे अंधेरे में डूबे 12 मोहल्ले

विज्ञापन
शुक्रवार को अकबरपुर के पटेल नगर में बिजली फाल्ट ठीक करते बिजली कर्मी। विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक तरफ भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, दूसरी तरफ बिजली व्यवस्था की बदहाली ने शहरी क्षेत्र के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अकबरपुर टाउन फीडर की ट्रॉली जल जाने से एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे तक ठप रही। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का हाल भी बदहाल है।
विज्ञापन

बैरमपुर बरवा उपकेंद्र से संचालित अकबरपुर टाउन फीडर की ट्रॉली बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक धू-धू कर जल उठी। इसके साथ ही मीरानपुर (आंशिक), मिर्जापुर, इंद्रलोक कॉलोनी, तमसा मार्ग, नाका चुंगी, फायर स्टेशन कॉलोनी समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।
रात में बिजली गुल होने के बाद उपभोक्ता घंटों इंतजार करते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि फाॅल्ट जल्द ठीक हो जाएगा। काफी इंतजार के बाद लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करना शुरू किया, तब जाकर ट्रॉली जलने की जानकारी सामने आई। रातभर बिजली न रहने से लोगों की नींद हराम हो गई। घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहे। कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। गृहिणियों का कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मिर्जापुर फीडर से आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन आधे घंटे बाद फिर बिजली चली गई। इसके बाद ट्रिपिंग और मरम्मत कार्य का सिलसिला चलता रहा। एक्सईएन प्रेमचंद ने बताया कि दूसरे फीडर से आपूर्ति चालू कराई गई है। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रिपिंग से परेशानी
उधर, बृहस्पतिवार की आंधी और बारिश के बाद टूटे बिजली खंभों के कारण जिले के 300 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई थी। विभाग ने नए खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है लेकिन टांडा, जलालपुर, भीटी क्षेत्र के कई गांवों में ट्रिपिंग के कारण कटौती की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें