फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर 115 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ंबेडकरनगर। बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने बुधवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी एक बार फिर सड़क पर उतरे। जिला मुख्यालय के अलग अलग स्थानों पर चेकिंग कर मास्क न लगाने वाले लोगों का चालान किया। इसी दौरान डॉयल 112 की जीप चला रहे एक पुलिसकर्मी को बिना मास्क पाए जाने पर अधिकारियों ने चालान कटवा दिया।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने वाले सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को स्वयं मास्क लगाने समेत अन्य सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना है। इसके बाद ही ऐसे व्यक्तियों का चालान किया जाए, जिनके द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य क्षेत्रों में बुधवार को चले अभियान में 115 व्यक्तियों का चालान मास्क न लगाने के चलते किया गया।
कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से पांव पसारने के बीच केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराने को लेकर जिले में पुलिस व प्रशासनिक मशीनरी लगातार एक्टिव मोड़ में है। कभी सार्वजनिक स्थानों पर अधिकारियों की ओर से आकस्मिक चेकिंग की जा रही है, तो कभी कार्यालयों आदि में पहुंचकर मास्क लगाने तथा दो गज की दूरी के पालन की स्थिति परखी जा रही।
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को दोपहर बाद डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी एक बार फिर टीम के साथ अचानक सड़क पर उतर पड़े। इस बार अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित पहितीपुर चौराहे पर पहुंचकर डीएम व एसपी ने मास्क की चेकिंग का अभियान चलाया। यहां बाइक व चार पहिया वाहन से गुजर रहे व्यक्तियों में मास्क की चेकिंग की गई। ऐसे व्यक्तियों का चालान काटा गया, जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था।
चेकिंग के दौरान ही डॉयल 112 की जीप आती दिखी। उसे चला रहे सिपाही विजय यादव ने मास्क नहीं लगा रखा था। एसपी ने खुद उसे रोकने को कहा और इसके बाद उसका नियमानुसार चालान कटवाया। इसी तरह की कार्रवाई विभिन्न नागरिकों पर भी हुई। अधिकारियों ने बाद में भ्रमण कर नागरिकों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, नियमित रूप से विधिवत हाथ मुंह धुलते रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया। इसी तरह की मुहिम अन्य बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी चली। बुधवार को चले इस अभियान में कुल 115 नागरिकों का चालान हुआ।
निभाएं जिम्मेदारी, जीत लेंगे जंग
डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने चेकिंग के साथ भ्रमण के दौरान मिले नागरिकों से कहा कि वे सब अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। ऐसा करना कठिन नहीं है। हमें सिर्फ इसकी आदत डालनी है। अन्य नियमित कार्यों की तरह हमें प्रतिदिन मास्क लगाने का भी संकल्प लेना होगा। मास्क के जरिए हम कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगा सकते हैं।
मास्क लगाने के साथ साथ कहीं भी आने जाने के बाद विधिवत हाथ मुंह धुलने, घर से बाहर निकलने पर बाहरी वस्तुओं आदि को अनायास छूने से बचने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने का भी संदेश डीएम व एसपी ने दिया। अधिकारियों ने नागरिकों से कहा कि कोरोना से भयभीत होने की बजाए हमें सिर्फ कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें