फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गर्म भोजन के लिए 112 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिले संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकास खंड अकबरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 112 आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को रसोई गैस चूल्हा, कुकर समेत कई अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। हॉट कुक्ड योजना के तहत संबंधित केंद्र के बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद परिसर से सामग्रियों का वितरण हुआ।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को हॉट कुक्ड योजना के तहत गर्म भोजन उपलब्ध कराए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। जो आंगनबाड़ी केंद्र कहीं भी परिषदीय विद्यालय परिसर या उसके निकट संचालित हैं वहां के बच्चों को संबंधित विद्यालय में बनने वाले एमडीएम योजना के तहत भोजन उपलब्ध कराया जाता है। जो केंद्र विद्यालय से दूर हैं उन केंद्रों पर भोजन बनवाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को मिली है।
विकास खंड अकबरपुर के ग्रामीण क्षेत्र में 71 जबकि शहरी क्षेत्र में 41 केंद्र ऐसे हैं जो परिषदीय विद्यालय से दूर संचालित हैं। इन्हीं 112 आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को भोजन बनाने के सामानों को उपलब्ध कराया गया। सामग्रियों का वितरण जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र व ईओ बीना सिंह ने किया। इस दौरान अनूप कुमार, अखिलेश वर्मा, बचिता सिंह, शिवकुमारी वर्मा, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें