अंबेडकरनगर। यातायात माह के अंतिम दिन रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 2042 वाहनों की जांच की गई। कागज आदि की कमी मिलने पर 1257 वाहनों का चालान किया गया।
टीएसआई जेबी यादव ने शहजादपुर, अयोध्या मार्ग, पटेलनगर, बसखारी मार्ग ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 35 वाहनों पर कार्रवाई की। इसके अलावा ग्रामीणांचल क्षेत्र में भी नियम तोड़ने वालों का चालान किया गया।
सीओ सिटी नीतीश कुमार ने बताया कि पूरे नवंबर माह में 10,680 वाहनों का चालान किया गया। 171 वाहनों से करीब 1,76,300 रुपये का शमन शुल्क जमा कराया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले पांच लोगों से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। यातायात माह के तहत स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को सीओ सिटी नीतीश कुमार ने पुरस्कृत किया। संवाद