फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वैक्यूम फुंकने से 100 गांवों की गुल रही बिजली

Fri, 31 Oct 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
फॉल्ट ठीक करता कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बारिश के कारण जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकाें में बिजली व्यवस्था शुक्रवार को बेपटरी रही। इससे मरम्मत कार्य भी प्रभावित हो गया और अकबरपुर शहर समेत 100 गांवों में घंटों आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते पटेलनगर, एलआईसी के अलावा वीआईपी बिजली घर से आपूर्ति व्यवस्था पूरा दिन प्रभावित रही। बार-बार ट्रिपिंग होती रही। कभी 10 मिनट के लिए बिजली गुल हुई तो कभी एक घंटे के लिए। महरुआ बिजली घर से नसीरपुर, पतौना, वेस्ट, मंशापुर और रामनगर कर्री फीडर संचालित हैं।
बृहस्पतिवार की रात मंशापुर बिजली घर का वैक्यूम फुंक गया। महरुआ, मथानी, पितांबरपुर, लोकनाथपुर, सेमरी जैमलपुर, प्राणनाथ, नरसिंह दासपुर,कटरिया, बड़ागांव, आदमपुर तिंदौली, हरिश्चंद्रपुर, सुखारीगंज आदि गांव की बिजली गुल रही। रात 10 बजे पतौना बिजली घर में खराबी आने के बाद 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

मंशापुर फीडर का वैक्यूम बृहस्पतिवार रात फुंक जाने के कारण यहां से जुड़े करीब 60 गांवों में 20 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बारिश के चलते फाल्ट हुए थे। ठीक कराने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है। जिन स्थानों पर समस्या है, वहां काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें