फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल-100 सेवा शुरू

Mon, 19 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर पुलिस लाइंस से सोमवार को 100 डायल सेवा का शुुरू करते दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा व एसपी पीयूष श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पुलिस की डायल-100 सेवा का शुभारंभ सोमवार को समारोह पूर्वक हुआ। दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने 28 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में ये वाहन अधिकतम 20 मिनट में मौके पर पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपराध पर नियंत्रण के लिए डायल 100 सेवा का शुभारंभ पूरे प्रदेश में किया है।
विज्ञापन


इसी सेवा के तहत जिले को बीते दिनों 28 वाहन मिले हैं जबकि छह वाहन अभी मिलना शेष हैं। ये सभी वाहन कई अत्याधुनिक व महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस हैं। सोमवार को पुलिस लाइंस में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने इस सेवा के तहत 28 वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री के इस प्रयास को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि अपराधों में रोकथाम के साथ ही पीड़ितों की मदद के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बीते दिनों ही जिले के पुलिस कप्तान को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अंबेडकरनगर की स्थिति काफी बेहतर है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंओर बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। बड़ी तादाद में नई-नई योजनाओं का संचालन कर समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित किया गया है। एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि अपनी उपलब्धियों व कार्यों के बूते ही सपा एक बार फिर से सत्ता में आएगी। मुख्यमंत्री की लोकप्रियता समाज के सभी वर्गों में एक समान है।

डीआईजी राकेशचंद्र साहू ने कहा कि यह सेवा पुलिस के साथ-साथ सभी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इसका सदुपयोग तय कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। शहरी क्षेत्र में 15 मिनट तथा ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस के ये वाहन अधिकतम 20 मिनट में पहुंच जाएंगे।

समारोह में राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. सिद्धार्थ त्रिपाठी, जिपं अध्यक्ष सुधीर सिंह, आलापुर विधायक भीमप्रसाद सोनकर, डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी पीयूष श्रीवास्तव, सपा नेता डॉ. सूर्यप्रकाश व पूर्व प्रमुख अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें