फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बेवाना में जल्द हैंडओवर होगा 100 बेड का छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बेवाना में बनकर तैयार कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास जल्द ही बीएसए कार्यालय को हैंडओवर हो जाएगा। डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय तकनीकी टीम स्थलीय सत्यापन करेगी। इसके साथ ही भियांव भीटी, जहांगीरगंज व रामनगर में निर्माणाधीन छात्रावास का भी निर्माण लगभग 95 प्रतिशत हो गया है, जबकि कटेहरी में लगभग 50 प्रतिशत ही निर्माण पूरा हुआ है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के लिए 100 बेड के छात्रावास के निर्माण का निर्णय शासन ने लिया है। यह छात्रावास पहले से संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में किए जाने का निर्णय हुआ है।
वर्ष 2020-21 में एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बेवाना में जबकि वर्ष 2021-22 में भीटी, भियांव, रामनगर, जहांगीरगंज व कटेहरी में छात्रावास के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। इनमें प्रत्येक की लागत दो करोड़ 14 लाख रुपये तय की गई। बीएसए कार्यालय के अनुसार भियांव बेवाना छात्रावास का निर्माण यूपीपीसीएल जबकि अन्य का निर्माण लैकफेड करा रही है। गत दिवस ही बेवाना स्थित छात्रावास का निर्माण पूर्ण हो गया। हैंडओवर से पहले स्थलीय जांच के लिए डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय तकनीकी टीम गठित कर दी गई। टीम के सत्यापन के बाद फरवरी माह के अंत तक इसे बीएसए कार्यालय को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा भियांव, जहांगीरगंज, रामनगर व भीटी में निर्माणाधीन छात्रावास का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया। इसे भी मार्च के अंत तक हैंडओवर करने की तैयारी है। हालांकि कटेहरी में निर्माणाधीन छात्रावास का निर्माण लगभग 50 प्रतिशत ही हो सका है।


नए सत्र में शुरू होगा संचालन
बेवाना स्थित छात्रावास जल्द ही हैंडओवर हो जाएगा। इसके अलावा भियांव, जहांगीरगंज, रामनगर व भीटी स्थित छात्रावास भी मार्च तक हैंडओवर हो जाएगा। नए शिक्षा सत्र में इन सभी का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। - सत्यप्रकाश मौर्य, प्रभारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें