फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मंडल स्तरीय कबड्डी ट्रायल में 10 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें जिले की 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी दावेदारी पेश की। सभी खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के बाद एकलव्य स्टेडियम में किया गया था।
विज्ञापन

ट्रायल में प्रियांशी, स्वीटी, आरती, सविता, रिया, आसनी, जीयशा, कविता, अंशुमा और साक्षी ने रेडिंग और डिफेंस में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। रेडिंग के दौरान खिलाड़ियों ने विरोधी पाले में जाकर टच पॉइंट लेने, बोनस हासिल करने और डिफेंडरों की पकड़ से बचकर सुरक्षित लौटने का प्रयास किया। बैक होल्ड जैसी स्थिति में खिलाड़ियों की संयम और वापसी की क्षमता भी परखी गई।
डिफेंस में एंकल होल्ड, थाई होल्ड, ब्लॉक और चेन टैकल के जरिये रेडर को रोकने की तकनीक का आकलन किया गया। साथ ही कवर और सपोर्ट के बीच तालमेल तथा जरूरत पड़ने पर सुपर टैकल के दौरान निर्णय क्षमता भी देखी गई। खिलाड़ियों ने तेजी और रणनीति के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अब चयन समिति के आकलन के आधार पर मंडल की चयन सूची जारी की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों ने अयोध्या में बेहतर प्रदर्शन किया है। मंडल की चयन सूची जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें