अंबेडकरनगर। पावर कार्पोरेशन की टीम ने शुक्रवार को अकबरपुर नगर के शहजादपुर व अन्य क्षेत्रों में 10 नागरिकों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। इन सभी के विरुद्ध टीम ने केस दर्ज करा दिया। इसके अलावा टीम ने अलग-अलग बकाएदारों से करीब पांच लाख 60 हजार रुपये के बिल की वसूली भी की।
अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि लाइन लॉस रोकने के लिए टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एसडीओ रवि कुमार यादव, अवर अभियंता संतोष कुमार शर्मा, अवर अभियंता रवींद्र कुमार, बृजेश्वर यादव, शिवनरायण, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, राम परमात्मा व रतन वर्मा आदि की टीम ने शहजादपुर में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया।
टीम ने सुभाष गुप्त महाकाल पान भंडार दोस्तपुर रोड, महेंद्र कुमार पटेल, सुहेल, दीपू, संदीप मोदनवाल निवासी पुरानी सब्जी मंडी, संतोष कुमार उपाध्याय निवासी हासिमपुर, मुनीर निवासी रामपुर सकरवारी, अमरावती, बिंदू देवी, मो. शफीक निवासी डिहवा, नवगवा को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा।