फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को हुआ नुकसान, किसानों को मिले मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। इसमें किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कहा गया कि धान व गन्ने की फसल का काफी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद किसानों को आर्थिक मदद दिलाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। शुरुआती दौर में सूखे जैसे हालात ने धान व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया तो बाद में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने। रही सही कसर बाढ़ ने पूरी कर दी। सरयू व तमसा नदी के बढ़े जलस्तर ने किसानों को बड़ी चपत लगाई है। इसे देखते हुए नुकसान हुई फसल का सर्वे किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
रणजीत कुमार वर्मा, रामबहाल धुरिया, लक्षिराम वर्मा, अमित कुमार, सियाराम, जितेंद व रामसूरत विश्वकर्मा ने कहा कि खाद व बीज के दाम में आए दिन वृद्धि हो रही है। पेट्रो पदार्थों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे किसानों के समक्ष मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। किसानों के हित को देखते हुए खाद-बीज व बिजली मुफ्त में उपलब्ध कराई जाए। यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो बेमियादी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें