फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कबड्डी ट्रायल के लिए 10 महिला खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
शहर के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को हुए जिला स्तरीय ट्रायल में चयन होने के बाद जिला क्रीड़ा अ​
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की टीम भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को शहर के एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें महिला खिलाड़ियों ने खेल कौशल और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में प्रियांशी, स्वीटी, आरती, सविता, रिया, आसनी, जीयशा, कविता, अंशुमा और साक्षी शामिल हैं। ये खिलाड़ी सोमवार को अयोध्या में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। यहां प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि मंडल ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या ट्रायल के बाद प्रदेश स्तर के लिए खिलाड़ियों की तस्वीर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें