फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बीघा फसल राख

Mon, 04 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दरियापुर में सोमवार को आग लगने से राख हुई गेेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत दरियापुर गांव में सोमवार दोपहर खेत में आग लगने से आठ बीघा गेहूं व दो बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो गई। इसमें लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गांव निवासी रमापति के गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज लपटें उठती देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने गुहार मचा दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

हवा चलने से आग का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा था। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह इर्दगिर्द के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में लेने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक आठ बीघा गेहूं व एक बीघा अरहर की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

इसमें रमापति की तीन बीघा गेहूं की फसल, गुनेर की दो बीघा गेहूं की फसल, बच्चूलाल की तीन बीघा गेहूं फसल, सुभाष व जयराम का एक-एक बीघा अरहर की फसल जलकर राख हो चुकी थी।

आग की घटना में लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें