फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : वीके सिंह और मालती यादव के लिए आसान नहीं होगी राह

Mon, 21 Jun 2021 07:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह और सपा प्रत्याशी मालती यादव। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के घोषित प्रत्याशी वीके सिंह और सपा प्रत्याशी मालती यादव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अब भी दूर है। क्योंकि वर्तमान समय दोनों ही प्रत्याशियों के पास अध्यक्ष पद के लिए जरूरी 43 पंचायत सदस्यों का समर्थन अभी नहीं है। हालांकि दोनों ही दल के नेता लगातार यही दावा कर रहे हैं कि उनके पास सदस्यों का समर्थन है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी रविवार को कहा कि प्रयागराज में वीके सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी।

विज्ञापन

prayagraj news : भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर डॉ. वीके सिंह का मुंह मीठा कराते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
दरअसल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थित कुल 14 उम्मीदवार ही जीत हासिल कर सके थे। इसके बाद 15 अन्य सदस्यों ने डिप्टी सीएम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इस तरह से भाजपा के पास 29 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। हालांकि पार्टी प्रत्याशी को अध्यक्ष बनने के लिए अब भी 14 और सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। वहीं सपा प्रत्याशी मालती यादव एवं पार्टी नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके पास जरूरी सदस्यों का समर्थन है। इस बीच दोनों ही उम्मीदवारों द्वारा जिला पंचायत सदस्यों से लगातार संपर्क भी किया जा रहा है। वीके सिंह के मुकाबले मालती यादव को सपा ने काफी पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

Prayagraj News : डॉ. वीके सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई देते डिप्टी सीएम केशव मौर्य और एमएलसी लक्ष्मणाचार्य। - फोटो : prayagraj
इस वजह से वह गंगापार और यमुनापार के कई पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में शामिल करने का दावा कर रही हैं। आर्थिक रूप  से भी वह काफी मजबूत हैं। वहीं वीके सिंह सत्ता पक्ष के प्रत्याशी होने के साथ आर्थिक रूप से भी किसी से कम नहीं है। हालांकि उनके समक्ष एक दिक्कत यह भी हो सकती है कि तमाम पंचायत सदस्य  निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह के भी संपर्क में रहे हैं। अब जब रेखा सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया है तो कुछ भाजपा नेताओं को डर है कि कहीं वे सदस्य अब मालती सिंह के पाले में न चले जाएं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय कहते हैं कि सपा भले ही दावा करें लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के वीके सिंह ही बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें